RUDRAPUR UTTRAKHAND

सेवानिवृत्ति हुए सितारगंज के पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार ..सरल स्वभाव के साथ पूरा किया अपना कार्यकाल

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर के एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर ममता वोहरा व मिथलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज सुरजीत कुमार और एस0 आई0 विशेष श्रेणी हरीश चंद्र चन्दोला […]

Spread the love

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर के एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर ममता वोहरा व मिथलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज सुरजीत कुमार और एस0 आई0 विशेष श्रेणी हरीश चंद्र चन्दोला की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विभाग में अपने अनुभव साझा किये गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी।

वहीं एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किये गए कार्यों की प्रसंशा करते हुए भविष्य में उनके द्वारा पुलिस विभाग को सहयोग प्रदान करते रहने की अपेक्षा की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति, स्वस्थ एवं समृद्धशाली हो सके इसके लिए समस्त पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *