RUDRAPUR

भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों का किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागत

Summary

Spread the love

Spread the loveकिच्छा। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत विधायक आवास पर किया गया। विधायक राजेश शुक्ला एवं भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक राय ने भाजपा महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को […]

Spread the love

किच्छा। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत विधायक आवास पर किया गया। विधायक राजेश शुक्ला एवं भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक राय ने भाजपा महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।

सोमवार को विधायक आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विधायक शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व उनकी योग्यता के अनुसार देती है। कार्यकर्ताओं को बराबरी का सम्मान देना हमारी परंपरा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को चुनाव लड़ाने की अपील की। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन और पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष जानकी तिवारी को पुनः नगर की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं, बाबुद्दीन कुरैशी को अल्पसंख्यक मोर्चे के नगर अध्यक्ष, गिरीश वर्मा को पिछड़ा वर्ग का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी मीरा तिवारी जिला उपाध्यक्ष, दया डसीला जिला मीडिया प्रभारी एवं नीरू सक्सेना सह सोशल मीडिया प्रभारी व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान का भी स्वागत किया गया। वहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, मंडी चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, , सुनीता शर्मा, शोभित शर्मा, सरन संधू, राकेश गुप्ता, मुकेश कोली, भूपेंद्र नेगी, ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा राय, अर्चना राय, आलोक राय, गोल्डी गोराया, नितिन मैसी, सचिन मैसी, हर्षित गंगवार, चंदन जायसवाल, लता सिंह, रेणुका चौधरी, संगीता शर्मा, आरती दुबे , नवजोत सिंह, ततहीर अहमद, संतोष शर्मा,शैल शुक्ला, सन्दीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल,रंजीत नगरकोटी,सतीश गुप्ता,महेंद्र पाल,प्रकाश पंत,शोभित शर्मा,देवेंद्र शर्मा,राकेश गुप्ता,मनीष शुक्ला,चंदन जायसवाल,भूपेंद्र नेगी,गुलशन सिंधी,मुकेश कोली,राजू, श्याम बाबू,मुकेश,सचिन वाल्मीकि,शरण संधू,हरविंदर चुघ,कैलाश वाल्मीकि, विनोद कुमार,भुवन तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला,शैल शुक्ला,लता सिंह,मीरा तिवारी ,ज्योति जडिया,आरती दूबे,मधु गुप्ता,पुष्पा बैंजोला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *