RUDRAPUR UTTRAKHAND

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पर धूमधाम से मनाई गई केसरिया होली, शिव अरोरा ने कहा कि भरोसे के रंग कभी फीके नहीं पड़ेंगे

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर रुद्रपुर में होली के रंग तो देखते ही बन रहे हैं। खासकर होली का रंग इस बार चढ़ा है तो नवनियुक्त विधायक शिव अरोड़ा की टोली पर । दरअसल इस बार बीजेपी से रुद्रपुर विधायक बने शिव […]

Spread the love

रुद्रपुर

रुद्रपुर में होली के रंग तो देखते ही बन रहे हैं। खासकर होली का रंग इस बार चढ़ा है तो नवनियुक्त विधायक शिव अरोड़ा की टोली पर । दरअसल इस बार बीजेपी से रुद्रपुर विधायक बने शिव अरोड़ा के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रुद्रपुर का विधायक बनने के बाद नवनियुक्त विधायक शिव अरोड़ा की यह पहली होली है। जहां पर रुद्रपुर के हजारों लोगों ने नवनियुक्त विधायक शिव अरोरा को गुलाल लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

सुबह से ही होली के गीतों पर लोग थिरकते नजर आए और जब होली के रंग में सभी रंगे हो तो आखिर नवनियुक्त विधायक शिव अरोड़ा खुद को कैसे रोक सकते थे। शिव अरोड़ा ने भी लोगों के साथ खूब ठुमके लगाए और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जो भरोसा उन पर रुद्रपुर के लोगों ने जताया है उनका बेटा उनके भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

शिव अरोरा बीजेपी विधायक रुद्रपुर
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *