UTTRAKHAND

जिला पंचायत अध्यक्ष के फार्म हाउस में निकला भारी भरकम अजगर …रात में कुत्ते को जकड़ा

Summary

Spread the love

Spread the loveबरा। जनपद ऊधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष के बरा गांव स्थित फार्म हाउस में लगभग 12 फीट लम्बा अजगर सांप निकला । दरअसल देर रात करीब दो बजे फार्म हाउस में कुत्तों के भौंकने की आवाज आ […]

Spread the love

बरा। जनपद ऊधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष के बरा गांव स्थित फार्म हाउस में लगभग 12 फीट लम्बा अजगर सांप निकला । दरअसल देर रात करीब दो बजे फार्म हाउस में कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी । जिसपर फार्म हाउस के माली ने उस जगह पहुंचकर वहां की जानकारी ली । लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस मंजर को देखकर उसके होश उड़ गए ।

उसने देखा कि एक बड़े से अजगर ने एक कुत्ते को जकड़ रखा है । माली ने तुरंत ही पूरी तत्परता से उस कुत्ते को अजगर से छुडाया । हलांकि इस दौरान अजगर ने उस पर भी हमला कर उसे चोट पहुंचा दी । खैर माली ने अजगर को एक बोरे में भरकर जंगल में छोड़ दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *