HARIDWAR UTTRAKHAND

हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर ऑटो की टक्कर से हुई गुलदार की मौत,हादसे में एक व्यक्ति की भी मौत तीन घायल

Summary

Spread the love

Spread the loveउत्तराखण्ड हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर स्थित रायवाला के निकट एक बड़ा हादसा घट गया। सोमवार देर शाम लगभग आठ बजे के आसपास चार मोरी पुलिया से पहले एक तेज रफ्तार ऑटो की गुलदार से टक्कर हो गयी। सूत्रों की […]

Spread the love

उत्तराखण्ड

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर स्थित रायवाला के निकट एक बड़ा हादसा घट गया। सोमवार देर शाम लगभग आठ बजे के आसपास चार मोरी पुलिया से पहले एक तेज रफ्तार ऑटो की गुलदार से टक्कर हो गयी। सूत्रों की माने तो यह ऑटो ऋषिकेष से हरिद्वार की ओर आ रहा था। रायवाला पार करने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से गुजर रहा था। उसी दौरान चार मोरी पुलिया से पहले एक गुलदार राजमार्ग के बीचों-बीच आ गया। गुलदार को बचाने के चक्कर मे ऑटो की उससे भिडंत हो गयी। तेज रफ्तार के चलते ऑटो मौके पर ही पलट गया। सूत्रों की माने तो ऑटो में तीन लोग सवार थे। उस घटना में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टक्कर के बाद गुलदार की भी तड़फ-तड़फ कर मौत ही गई। गौरतलब है कि रायवाला व मोतीचूर के बीच स्थित यह राजमार्ग वन्यजीव कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है। वन महकमे व स्थानीय पुलिस द्वारा यहाँ पर कई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, मगर उसके बावजूद भी तेज रफ्तार वाहन यहाँ समस्या बने हुए हैं।
वहीं इस घटना के बाद मौके पर पार्क महकमे व रायवाला पुलिस की टीम पहुंची। मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो सकी है। घायलों को हरीद्वार भेज दिया गया है।

राजाजी टाइगर के मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे की यह घटना है। यह मार्ग वन्यजीव कॉरिडोर है, मार्ग पर जागरूकता के लिए कई बोर्ड लगाए गए हैं, मगर उसके बावजूद भी तेज रफ्तार वाहन संकट बने हुए हैं। मृत व्यक्ति की पहचान पुलिस के माध्यम से करवाई जा रही है, वहीं गुलदार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *