ALWAR

अलवर में 5 अक्टूबर को होगा SR DENTAL AND POLY CARE CENTER का भव्य उद्घाटन,दांतों का होगा आधुनिक तकनीक से इलाज

Summary

Spread the love

Spread the loveअलवर अलवर शहर के बहुप्रतीक्षित एसआर डेंटल एंड पॉलीकेयर सेंटर का शुभारंभ होने जा रहा है। एसआर डेंटल एंड पॉलीकेयर सेंटर का शुभ उद्घाटन दिनांक 5 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 11:00 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम की विधिवत […]

Spread the love

अलवर

अलवर शहर के बहुप्रतीक्षित एसआर डेंटल एंड पॉलीकेयर सेंटर का शुभारंभ होने जा रहा है। एसआर डेंटल एंड पॉलीकेयर सेंटर का शुभ उद्घाटन दिनांक 5 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 11:00 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम की विधिवत जानकारी देते हुए एसआर डेंटल एंड पॉलीकेयर सेंटर की एमडी डॉक्टर संध्या यादव ने बताया कि उनके इस हॉस्पिटल में सभी तरह के दांतो से संबंधित बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल में एक जनरल फिजीशियन और संपूर्ण शरीर की स्वास्थ्य जांच के लिए लैब की व्यवस्था भी की गई है ।

आपको बताते चलें कि डॉक्टर संध्या ने I.T.S. डेंटल कॉलेज नोएडा से बीडीएस की डिग्री हासिल की है। और लंबे समय से गुड़गांव में अपना डेंटल क्लीनिक संचालित कर रही थी। इसके बाद वह अलवर के कई बड़े प्रतिष्ठित अस्पतालों में डेंटल सर्जन के तौर पर काम कर चुकी हैं। डॉक्टर संध्या दांतो से संबंधित सभी तरह की सर्जरी और आधुनिक तकनीक से दांतो के ट्रांसप्लांट में महत्वपूर्ण महारत हासिल कर चुकी हैं।

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर संध्या ने बताया कि उनकी इच्छा है कि अलवर में एक एडवांस डेंटल ट्रीटमेंट का काम जो उन्होंने शुरू किया है, वह भविष्य में हर आम नागरिक तक पहुंचे। और हर तबके के व्यक्ति तक उनकी इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *