RUDRAPUR UTTRAKHAND

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर तोड़ मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के लिहाफ ओढकर […]

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर तोड़ मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के लिहाफ ओढकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड ने कहा कि बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है । लेकिन केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है । डीजल, पेट्रोल की कीमतों ने हालत खराब कर दी है । तो वही गैस सिलेंडर के बढ़े दामों ने मध्यमवर्गीय परिवारों के घर का बजट बिगाड़ दिया है । लेकिन सरकार अपने झूठे कसीदे पढने में व्यस्त है ।

उन्होंने कहा कि कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी कि पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोल डीज़ल के दाम हमारे देश से कहीं ज्यादा हैं । कांग्रेस नेता हिमांशु गाबा ने कहा कि अब तो स्थितियाँ ज्यादा गम्भीर हो गई है । मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का बढ़ती मंहगाई से बुरा हाल है । सरकार न ही युवाओं को रोजगार दे पाई और न ही मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता सीपी शर्मा, ममता रानी, जगदीश विश्वास, किशोर हलधर, मीना शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *