DEHRADUN UTTRAKHAND

चारधाम यात्रा.. घर से निकलने से पहले चेक करें ऑनलाइन बुकिंग, क्योंकि 1 महीने पहले ही GMVN के गेस्ट हाउस हुए फुल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भी रात्रि विश्राम के लिए करना होगा इंतजार

Summary

Spread the love

Spread the loveकोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान उत्तराखंड में पर्यटकों की खासी कमी देखी गई थी.. लेकिन इस बार चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल इस साल चार धाम […]

Spread the love

कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान उत्तराखंड में पर्यटकों की खासी कमी देखी गई थी.. लेकिन इस बार चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दरअसल इस साल चार धाम यात्रा 3 मई से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। तो वहीं 6 मई को केदारनाथ धाम और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा शुरू होने से करीब एक महीने पहले ही होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

आपको बता दें कि गढ़वाल मंडल विकास निगम जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। इस बार कोविड-19 संक्रमण के निजात पाने के बाद से तीर्थयात्री उत्तराखंड के चार धामों के दर्शन के लिए खासे उत्साहित दिख रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की ओर से होटल और रिजार्ट की एडवांस बुकिंग की जा रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के चार धाम यात्रा मार्गों पर 24 गेस्ट हाउस हैं। लेकिन इन सभी गेस्ट हाउसों में कमरों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी है।

रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम 14 जून तक फुल

वहीं गर्मियों के मौसम में कुमाऊं मंडल के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस बार 14 जून तक पर्यटक नाइट स्टे कर सकेंगे। क्योंकि 14 जून तक सभी जोनों में रात्रि विश्राम की बुकिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि पार्क 30 जून तक खुला रहता है।

आपको बता दें कि ढिकाला, बिजरानी, ढेला और झरना जोन में रात्रि विश्राम के लिए इस बार पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कर ली है । 14 जून के बाद पार्क के किसी भी जोन में पर्यटक रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे। रात्रि विश्राम के लिए ढिकाला, गैरल, सर्पदुली, सुल्तान, मालानी सहित सभी रेस्ट हाउस की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *