RUDRAPUR UTTRAKHAND

बड़ी खबर..दो से अधिक बच्चों वाले पात्र लोग भी लड़ सकेंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.. पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने दिया बड़ा बयान

Summary

Spread the love

Spread the loveपंचायत चुनाव में 2019 से पहले वालों पर नहीं लागू होगा दो बच्चों वाला नियम टिहरी गढ़वाल… त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं… उन सभी के लिए यह खबर काफी राहत भरी […]

Spread the love

पंचायत चुनाव में 2019 से पहले वालों पर नहीं लागू होगा दो बच्चों वाला नियम

टिहरी गढ़वाल…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं… उन सभी के लिए यह खबर काफी राहत भरी है । खबर के मुताबिक ऐसे सभी व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं.. जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं।

यह बात उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद मुख्यालय सभागार में कही। दरअसल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहां उन्होंने अपने बयान में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्ति जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं, उनके चुनाव लड़ने पर अब दो बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।


पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज के इस बयान के बाद पंचायत चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका तलाश रहे पात्र लोगों को एक बड़ी राहत जरूर मिली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *