RUDRAPUR UTTRAKHAND

बड़ी खबर..काशीपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, 46वीं बटालियन पीएसी में तैनात पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत,मौत की सूचना से परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर रुद्रपुर शहर के काशीपुर हाईवे पर स्थित पाम ग्रीन कॉलोनी के नजदीक एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतक का नाम गोविंद गिरी बताया जा रहा है। जोकि पीएसी की 46 वीं बटालियन में […]

Spread the love

रुद्रपुर

रुद्रपुर शहर के काशीपुर हाईवे पर स्थित पाम ग्रीन कॉलोनी के नजदीक एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतक का नाम गोविंद गिरी बताया जा रहा है।

जोकि पीएसी की 46 वीं बटालियन में तैनात थे। दुर्घटना के बाद गोविंद गिरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का निवास स्थान हल्द्वानी बताया जा रहा है ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोविंद गिरी हेलमेट लगाए हुए थे लेकिन किसी ट्रक की चपेट में आने से उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई । इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

जहां सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने आसपास के लोगों से और जानकारी जुटाने की कोशिश की। सीओ सिटी ने न्यूज़in24 से बात करते हुए बताया मृतक गोविंद गिरी हल्द्वानी में रहते थे और 46वीं बटालियन पीएसी में तैनात थे। गोविंद गिरी यहां किस कारण जा रहे थे। इसकी सूचना परिजनों से मिलकर ही मिल पाएगी। हलांकि मृतक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *