KHATIMA UTTRAKHAND

चुनाव परिणाम के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार पहुंचे खटीमा, पुष्कर सिंह धामी को देख लोग हुए भावुक

Summary

Spread the love

Spread the loveखटीमा उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से पराजित होने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे हैं । पुष्कर सिंह धामी ने […]

Spread the love

खटीमा

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से पराजित होने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे हैं ।

पुष्कर सिंह धामी ने जब मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था तो उन्होंने खटीमा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों को अधिक प्राथमिकता देते हुए कई नए विकास कार्य कराने शुरू कर दिए थे, लेकिन विधानसभा चुनावों में मिली शिकस्त के बाद आज जब वह अपने घर पहुंचे तो कई लोग भावुक दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने खटीमा वासियों से और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। और साथ ही पूरे प्रदेश वासियों को उन्होंने होली की शुभकामनाएं भी दी।

पुष्कर सिंह धामी कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तराखंड

साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद मैं पहली बार खटीमा आया हूं ।उन्होंने कहा कि जनता ने जो निर्णय लिया वह मेरे सर माथे पर है और मैं इसे सहर्ष स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों ने भरोसा जताते हुए उत्तराखंड में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई।

पुष्कर सिंह धामी कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *