Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

यशपाल आर्य की घर वापसी से कांग्रेसी परिवार में हुआ जश्न,हिमांशु गाबा ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है।

Summary

रूद्रपुर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में घर वापसी पर आज कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने यशपाल आर्य और संजीव […]

रूद्रपुर

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में घर वापसी पर आज कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य की वापसी पर गाजे बाजों के साथ आतिशबाजी की और मिष्ठा वितरण किया। इस दौरान यशपाल आर्य के समर्थन में जमकर नारे भी लगाये गये।

इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि यशपाल आर्य की कमी कांग्रेस को लम्बे समय से खल रही थी और खुद यशपाल आर्य का भी भाजपा में दम घुट रहा था, भाजपा की किसान और दलित विरोधी नीतियों से वे आहत थे। वह थे तो भाजपा में लेकिन उनका मन कांग्रेस में ही था। गावा ने कहा कि यशपाल आर्य ने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया। कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने उत्तराखण्ड को भी विकास के चरम पर ले जाने का काम किया है। यशपाल आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जहां लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया वहीं दो बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की। आर्य ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिये पूरी शिद्दत से काम किया। अनुभवी नेता होने के बावजूद भाजपा में उनकी उपेक्षा की जा रही थी। भाजपा को अब अपनी करनी का दण्ड भोगना पड़ेगा। श्री गावा ने कहा कि दिग्गज नेता यशपाल आर्य की घर वापसी से अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यशपाल आर्य कांग्रेस पार्टी की विकास परक सोच व विचारधारा से अच्छी तरह परिचित हैं। उनकी घर वापसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनकी घर वापसी से कांग्रेस मजबूत होगी और प्रदेश में एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहायेगा। श्री गावा ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा वृहद रूप ले रहा है। कांग्रेस आज प्रदेश में मजबूत स्थित में खड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी ताकत बनकर भाजपा का उत्तराखण्ड से सफाया करेगी। श्री गावा ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी कराने पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणजीत सुरजेवाला, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम हरीश रावत,प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का आभार भी जताया।

कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य ने अपने कांग्रेस परिवार के साथ पुनः घर वापसी करके सही समय पर सही फैसला लिया है और भाजपा को भी सबक सिखाने का काम किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि आज भाजपा से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है। भाजपा की गलत नीतियां ही उसे ले डूबेंगी।उत्तराखंड की जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ गया है। किसानों की अनदेखी से यशपाल आर्य आहत थे। केंद्र सरकार ने जो सपने दिखाये थे उनको पूरा नहीं करने से भी आर्य आहत थे। दलित समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा था, कांग्रेस के समय पिछड़े वर्ग के लिये शुरू हुई योजनाओं को बंद कर दिया गया था। जिसके चलते भाजपा में यशपाल आर्य असजह महसूस कर रहे थे। यशपाल आर्य की घर वापसी से कांग्रेस आगामी चुनाव में सरकार बनाने में सफलता हासिल करेगी।

इस मौके पर संदीप चीमा, सीपी शर्मा, ममता हाल्दार, ममता रानी, मोहन खेड़ा, साबिर अहमद, सुनील जंडवानी, पुरूषोत्तम अरोरा, ज्योति टम्टा, फरीद मंसूरी, निरोद अधिकारी, पवन वर्मा, दिलशाद अहमद, आशीष यादव, अरूण कुमार, अशोक मण्डल, जयपाल सिंह, विनय वैध, शंभू मौर्य,सोनू चौहान, रोहित अरोरा, अभय चौहान,रवि चौहान, हर्षित चौहान, आशीष कोली, विवेक वर्मा, राहुल शर्मा, अभिषेक यादव, दीप्ती गर्ग, तरविंदर सिंह मारवाह, अर्जुन विश्वास आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *