Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

चुनावी हलचल शुरू, भाजपा कार्यकत्रियों के कांग्रेस में जाने की खबर महज अफवाह…कार्यकत्रियों ने विधायक ठुकराल के सामने भाजपा में व्यक्त की आस्था ,

Summary

रूद्रपुर- जगतपुरा में भाजपा कार्यकत्री माया मुखर्जी और रेखा हालदार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने की चर्चा को कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा को विजयी बनाने […]


रूद्रपुर-

जगतपुरा में भाजपा कार्यकत्री माया मुखर्जी और रेखा हालदार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने की चर्चा को कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा को विजयी बनाने के लिए जी जान से जुटने की बात कही। वार्ड नं. पांच मुखर्जी नगर जगतपुरा में कुछ महिला कार्यकत्रियों के भाजपा छोड कांग्रेस में जाने की चर्चा पर विधायक ठुकराल ने जगतपुरा पहुंचकर महिला कार्यकत्रियों से बात की। इस दौरान माया मुखर्जी, रेखा हालदार और अन्य महिलाओं ने भाजपा में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है वह पहले भी भाजपा के लिए काम करती रही हैं आगे भी भाजपा के लिए ही काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विधायक राजकुमार ठुकराल को एक बार फिर विजयी बनाने के लिए मातृ शक्ति पूरी शिद्दत से काम करेगी। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि महिलाओं के हित भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस को आगामी चुनाव में एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश शर्मा, संजय ठुकराल,शांतुना अधिकारी, रेनू सरकार, साधना मुखर्जी, सती मुखर्जी, विकास मुखर्जी, दिनेश मुखर्जी, सुमंगल मुखर्जी, पूर्णिमा मुखर्जी, सुखचैन मुखर्जी, सुबोध मुखर्जी, अशोक कुमार मिस्त्री, गोकुल राम, सदानंद मुखर्जी, प्रीति भंडारी, गोरी विश्वास, अजय सरदार, विद्युत विश्वास, देवकी दत्त, मेरापद सरकार, लकी कांत विश्वास, शंकर विश्वास, सुपद मंडल, हरेंद्र अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *