Top Stories:

सुबह की सबसे बड़ी खबर,चक दे इंडिया: पुरुष हॉकी में टीम इंडिया ने जीता ब्रॉन्ज़, जर्मनी को हराकर ऑलिंपिक में 41 साल बाद पाया मेडल, लौट रहा हॉकी का गोल्डन दौर

Summary

Tokyo Olympics 2020: ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय पुरुष हॉकी का ऑलिंपिक में पदक पाने का इंतजार खत्म हुआ। 41 साल बाद भारत ने ऑलिंपिक में […]

Tokyo Olympics 2020: ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय पुरुष हॉकी का ऑलिंपिक में पदक पाने का इंतजार खत्म हुआ। 41 साल बाद भारत ने ऑलिंपिक में पदक जीता है। जाहिर है ये भारतीय हॉकी की खाई रंगत लौटने का संकेत है।

ज्ञात हो भारत ने आखिरी बार मास्को ऑलिंपिक 1980 में फाइनल में जगह बनाई थी और तब टीम ने अपने आठ गोल्ड मेडल में से आखिरी गोल्ड जीता था। उसके बाद से भारतीय हॉकी का स्तर लगातार नीचे गिरता गया और टीम इंडिया तब से लेकर टोक्यो ऑलिंपिक से पहले तक कभी अंतिम 4 में भी जगह नहीं बना पाई थी।
लेकिन अब हॉकी की कहानी बदलने का वक्त है। हॉकी में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने हॉकी की नई सुबह का संकेत दिया है।

मैच के गोल
भारत

  • सिमरनजीत सिंह : 17वें और 34वें मिनट में
  • हार्दिक सिंह : 27वें मिनट में
  • हरमनप्रीत सिंह : 29वें मिनट में
  • रविंद्र पाल सिंह : 31वें मिनट में

जर्मनी

  • ओरुज : दूसरे मिनट में
  • वेलेन : 24वें मिनट में
  • फुर्क : 25वें मिनट में
  • विंडफेडर : 48वें मिनट में
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *