Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

रुद्रपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Summary

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए दिशा निर्देश भी दिये। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और और कार्यकर्ताओं के […]

रूद्रपुर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए दिशा निर्देश भी दिये। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और और कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं को समझते हुए जिला उधम सिंह नगर के मुख्यालय से संबंधित मुख्य समस्याओं की भी जानकारी ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें।


कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत होता है। पार्टी कार्यकर्ता 5 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और जो काम भाजपा की सरकार ने किए हैं उन्हें लोगों के सामने रखें। उन्होंने कहा कि जनता को बताने की आवश्यकता है। भाजपा ने इन 5 सालों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता को दिया है। जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः स्थापित होने जा रही है। इन 5 सालों में जितने विकास कार्य इस उत्तराखंड में हुए हैं। कांग्रेस वह कार्य पिछले 60 साल में भी नहीं कर पाई है। 10 साल कांग्रेस का भी इस राज्य में शासन रहा है, लेकिन उपलब्धियों के नाम पर उनका कार्यकाल शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा का ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान भी प्रारंभ होने वाला है एवं जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता की हर परेशानी दूर करने के साथ ही जनता के साथ सौम्य व्यवहार अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, हर चुनौती से निपटना जानती है। मदन कौशिक ने कहा कि उनके सामने चुनौती और प्राथमिकता एक ही है। हर कार्यकर्ता को 2022 के विधानसभा चुनाव 60 प्लस सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है। 2022 का जनादेश भाजपा के पक्ष में आयेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। उनके सीएम बनने से युवाओं में उत्साह है। युवाओं का यह उत्साह पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगा।
इससे पूर्व कायकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, सुरेश परिहार विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी, खिलेंद्र चौधरी वेट ठुकराल.. विकास शर्मा.. सुशील यादव सुनील यादव गजेंद्र प्रजापति धीरेश गुप्ता. शालिनी बोरा सीमा गुप्ता वंदना शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *