Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

देखिए भारी बारिश से हुई आपदा में हुआ कितने का नुकसान,खुद सीएम धामी ने दिया मीडिया को बयान

Summary

रुद्रपुर आपदा ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करने के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पन्तनगर एयरपोर्ट पहुचे। जिसके बाद वह पत्रकारो से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुश्लाधार बारिश से प्रदेश के सभी जनपद प्रभावित हुए है। सरकार […]

रुद्रपुर

आपदा ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करने के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पन्तनगर एयरपोर्ट पहुचे। जिसके बाद वह पत्रकारो से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुश्लाधार बारिश से प्रदेश के सभी जनपद प्रभावित हुए है। सरकार के सभी मंत्री, संगठन के कार्यकर्ता राहत बचाव में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस आपदा से भारी नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया अब तक 7 हजार करोड़ का नुकशान हुआ है।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

उन्होंने सक्षम लोगो का आवाहन करते हुए कहा कि ऐसे लोग सामने आए जो लोगो की मदद कर सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायु सेना की टीम लगातार राहत बचाव का काम कर रही है। लोगो को राहत सामग्री बाटी जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को नुकशान का आकलन करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फंसे हुए पर्यटको को निकालने के लिए तीन वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। आपदा से सम्पर्क मार्ग, बिजली लाइन, संचार ध्वस्त हो जाने से कट गए थे हालांकि टीम व्यवस्थाओं को बनाने में जुटी हुई है। तीन मार्ग क्षतिग्रस्त है। वैकल्पिक मार्ग खुले हुए है। चार धाम यात्रा शुरू कर दी गयी है। आपदा से नुकशान को पुननिर्माण कर प्रदेश को आगे बढाने का काम करेंगे। आकलन कर नुकशान हुए हर बात की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *