LUCKNOW UTTARPRADESH

सात्विक यादव बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सदस्य, पिता डा.गोविंद सिंह ने भावुक होकर जताया राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार

Summary

Spread the love

Spread the loveलखनऊ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार प्रसार के दौरान जहां समाजवादी पार्टी लगातार अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है । वहीं समाजवादी पार्टी संगठन के स्तर पर भी युवाओं को पार्टी में पद देकर […]

Spread the love

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार प्रसार के दौरान जहां समाजवादी पार्टी लगातार अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है । वहीं समाजवादी पार्टी संगठन के स्तर पर भी युवाओं को पार्टी में पद देकर पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के युवा नेता सात्विक यादव (श्याम जी) को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है।

दरअसल सात्विक यादव के पिता डॉ गोविंद सिंह समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष के तौर पर पिछले कई साल से काम कर रहे हैं । डॉक्टर गोविंद सिंह समाजवादी पार्टी के पुराने नेता रहे हैं जो कि कानपुर देहात क्षेत्र में पार्टी के मजबूत स्तंभ के तौर पर देखे जाते हैं।

मीडिया से बात करते हुए व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि उनके परिवार का समाजवादी पार्टी से बहुत पुराना लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि वह नेताजी के विचारों से प्रभावित होकर लगातार समाजवादी पार्टी के लिए काम करते रहे और अब राष्ट्रीय स्तर पर उनके बेटे को समाजवादी पार्टी में सम्मान मिलने से अब आगे की पीढ़ी भी समाजवादी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जननेता हैं। मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा वर्ग, दलित शोषित वर्ग के नेता के तौर पर अखिलेश यादव ने अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। और उन्हें खुशी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी जी ने उनके बेटे को भी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए सेवा में लिया।

तो वहीं युवा नेता सात्विक यादव ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का और समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है। वह इस गरिमामय पद के अनुरूप काम करते हुए पार्टी की जन नीतियों को समर्पण भाव से आगे बढ़ाते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *