RUDRAPUR UTTRAKHAND

मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित विधायक ठुकराल ने किया राधा स्वामी सत्संग भवन के वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण..

Summary

Spread the love

Spread the loveराज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद सहित विधायक राजकुमार ठुकराल ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेंटर पर चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण किया । राज्य मंत्री ने निरीक्षण करते हुए राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादारो […]

Spread the love

राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद सहित विधायक राजकुमार ठुकराल ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेंटर पर चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण किया । राज्य मंत्री ने निरीक्षण करते हुए राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादारो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा हेतु राधा स्वामी सत्संग ब्यास की सेवा अनुकरणीय है। उन्होंने कहा सेवाभाव एवं अनुशासन की प्रेरणा राधा स्वामी सत्संग घर आकर मिलती है।इस दौरान उन्होंने लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।

सत्संग घर के एरिया सेक्रेटरी हरीश सेतिया ने उन्हें अवगत करवाते हुए कहा कि सत्संग घर में प्रतिदिन 10 हजार तक वैक्सीनेशन किये जाने की पूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों पर वैक्सीनेशन कार्य मे पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रतिदिन जिला अस्पताल एवं अन्य कई स्थानों पर सत्संग घर के सेवादार भोजन पैकेट भी उपलब्ध करवा रहे है ।उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग घर मानवता की सेवा हेतु सरकार एवं प्रशासन को हर व्यवस्था उपलब्ध करने हेतु प्रतिबद्ध है इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, भारत भूषण चुघ , रवि वर्मा , संजय ठुकराल ,जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, विकास शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, बंटी कोली, विपिन शर्मा बिट्टू ,आनंद शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *