उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल, नसी और छेड़खानी को रोकने के लिए कई स्थानों पर लगेंगे शिकायत व सुझाव बॉक्स
Summary
रूद्रपुर जनपद में नशाखोरी, महिलाओ से संबंधित अपराधो को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की है। पूरे प्रदेश में पहली बार सबसे पहले जनपद ऊधमसिंह पुलिस ने शिकायत बॉक्स लगाने की पहल शुरू की है। जिसका […]
रूद्रपुर
जनपद में नशाखोरी, महिलाओ से संबंधित अपराधो को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की है। पूरे प्रदेश में पहली बार सबसे पहले जनपद ऊधमसिंह पुलिस ने शिकायत बॉक्स लगाने की पहल शुरू की है। जिसका शुभारंभ आज जनपद डीआईजी निलेश आनंद भरणे द्वारा किया गया। उनके द्वारा आज बाटा चौक पर शिकायत बॉक्स लगाया गया।

बॉक्स में बिना पहचान के कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों को बता सकता है। बॉक्स मुख्य चौराहों और गर्ल्स इंटर कालेज के समक्ष लगाया जाएगा। जसपुर से लेकर खटीमा तक ड्रॉप बॉक्स लगाने के लिए स्थान चयनित किए जा रहे है। आज जनपद मुख्यालय के चौराहों और स्कूल के सामने ड्रॉप बॉक्स लगाए गए। इस दौरान डीआईजी द्वारा स्कूली बच्चों को इस बारे में जागरूक भी किया गया।

डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया की जनपद पुलिस की अच्छी पहल है। कुछ लोग पुलिस तक सूचनाएं देना चाहते है लेकिन पहचान की वजह से लोग शिकायत नहीं कर पाते। जिसको लेकर अब पुलिस प्रशासन ने ड्रॉप बॉक्स की पहल शुरू की गई है। आज रुद्रपुर में बॉक्स को लगाया गया है। जल्द ही व्यापार मंडल और अन्य लोगो के सहयोग से इसे जनपद में लगाया जाएगा।



