Top Stories:
UTTARPRADESH

जानिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव के वकील से मुख्य न्यायाधीश बनने तक का सफर..

Summary

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश […]

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी थी। पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद 14 अप्रैल से न्यायमूर्ति संजय यादव कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल रहे हैं।


न्यायमूर्ति संजय यादव का जनवरी 2021 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरण हुआ था। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर से वकालत की शुरुआत करने के बाद वह इसी हाईकोर्ट में स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।

उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से वकील के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने के लिए केंद्र सरकार को संस्तुति की गई है।
जस्टिस संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया था। 2 मार्च 2007 को उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
15 जनवरी, 2010 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। 06 अक्टूबर 2019 से 02 नवंबर 2019 तक और 30 सितंबर 2020 से 02 जनवरी 2021 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *