Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

ठेली फड़ व्यवसायियों से आगामी 15 दिन नगर निगम नहीं लेगा तहबाजारी शुल्क,आपदा के बाद नगर को व्यवस्थित करने के लिए निगम प्रतिबद्ध

Summary

रुद्रपुर दो दिन की भारी बारिश के चलते शहर में हुए जलभराव से पैदा हुए हालातों को देखते हुए मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त श्री विशाल मिश्रा ने ठेली फड़ व्यापारियों को राहत देते हुए 15 दिन तक तहबाजारी […]


रुद्रपुर

दो दिन की भारी बारिश के चलते शहर में हुए जलभराव से पैदा हुए हालातों को देखते हुए मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त श्री विशाल मिश्रा ने ठेली फड़ व्यापारियों को राहत देते हुए 15 दिन तक तहबाजारी शुल्क नहीं लेने का ऐलान किया है। आपदा के चलते व्यापारियों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए जिस पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि आपदा को देखते हुए ठेली फड़ व्यवसायियों से आगामी 15 दिन 17.10.2021 से 01.11.2021 के लिए कोई भी तहबाजारी शुल्क नहीं लिया जायेगा। मेयर ने कहा कि संकट के इस समय में नगर निगम प्रभावितों के साथ है। नगर निगम स्तर से प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के साथ-साथ नगर निगम का फोकस इस समय सफाई व्यवस्था पर है। डेंगू, मलेरिया सहित संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। नाले नालियों की सफाई के लिए भी नगर निगम की टीम जुटी है।

मृत जानवरों को निस्तारण के लिए नगर निगम रूद्रपुर द्वारा जारी 9389811822 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है लोकेशन, फोटो के साथ संपर्क करने पर शीघ्र ही मृत जानवर का निस्तारण नगर निगम द्वारा किया जाएगा। बाढ़ प्रभवित क्षेत्रो में मृत पाए जानवरों को निकालना व नियमानुसार पशु चिकित्सा के साथ समन्वय बनाते हुए नियमानुसार डिस्पोज करना बाढ़ के कारण उत्पन्न हुए जलभराव प्रभावित क्षेत्रो में जे0 सी0 बी0 के माध्यम से नाला सफाई कराना व पंम्पिंग सेट की सहायता से पानी की निकासी कराना, बाढ प्रभावित क्षेत्रो में प्राथमिकता के आधार पर तथा सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक व एन्टिलार्वा व फोगिंग का छिड़काव कराना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जल भराव की स्थिति जहा भी उत्पन्न हो वह अतिक्रमण हटाना, बाढ प्रभावित क्षेत्रो में पानी के टैंक की सुचारू रूप से व्यवस्था कराना ,मोहल्लों में जमा हुई गंदगी को हटाने के लिए भी नगर निगम ने युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ा है।

मेयर व नगर आयुक्त ने कहा कि सभी मिलजुलकर इस आपदा से जल्द ही उबरेंगे। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा अलग से बढ़ प्रभित क्षेत्रों में नगर निगम रुद्रपुर से 05 टीम गठित की गयी है तथा निम्नानुसार उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए है। इसके अतिरिक्त 05 ट्रेक्टर, 05 पम्पिंग सेट, 50 लेबर मार्किट से लिए गए है व नगर निगम काशीपुर से संपर्क कर अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था भी की गयी है व जिला प्रसाशन की तरफ से क्षेत्र में 08 टीमें व स्वस्थ विभाग से भी 08 टीमें गठित कर शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में कार्मिको को निम्नानुसार उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *