Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बारिश से प्रभावित परिवारों की मिलेगी ये सहायता राशि, सीएम धामी ने किया रुद्रपुर के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Summary

रुद्रपुर उत्तराखंड में लगातार बरस रही आसमानी आफत ने व्यापारियों,किसानों और आम लोगों को परेशानी में डाल दिया। शहर के कई क्षेत्रों में रात में इतना पानी भर गया कि पुलिस को एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू तक करना पड़ा […]

रुद्रपुर

उत्तराखंड में लगातार बरस रही आसमानी आफत ने व्यापारियों,किसानों और आम लोगों को परेशानी में डाल दिया। शहर के कई क्षेत्रों में रात में इतना पानी भर गया कि पुलिस को एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू तक करना पड़ा और करीब 10000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया । शहर के भूत बंगला, जगतपुरा, खेड़ा, रमपुरा जैसे क्षेत्रों में कल्याणी नदी का पानी इतना बढा कि उनके घरों को भी डुबो दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन देर रात से ही आम लोगों की मदद करने में लगा हुआ था लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा था।

और इसी बीच शाम को अचानक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर दिया। मुख्यमंत्री संजय नगर खेड़ा कालोनी पहुंचे। जहां उन्होंने बारिश से प्रभावित लोगों और उनके परिवार वालों का हाल चाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल और उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद थे। लोगों की पीड़ा को सुनने के बाद उन्होंने प्रभावित लोगों को सांत्वना दी। साथ ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ टीम के द्वारा किए जा रहे सराहनीय काम की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस बरसात से प्रभावित जिन परिवारों के घर टूट गए हैं उनको एक लाख नौ हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही जिन घरों में पानी भरने से नुकसान हुआ है उन्हें ₹5000 दिए जाएंगे। और जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनको नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *