Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मेयर रामपाल सिंह के साथ सीएम के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा…

Summary

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने […]

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को सौंपा।

महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के अनुसार यह लिखा है कि ….. माननीय मुख्यमंत्री जी आपको अवगत कराना है कि उत्तराखंड में लॉकडाउन लगे हुए लगभग 42 दिन हो चुके हैं व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद कर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। जिसकी वजह से व्यापारियों को अब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
महोदय वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले में लगभग 400 से भी कम करोना मरीज हैं निकल रहे है वही लगते हुये उत्तर प्रदेश में जहां पर 600 से कम मरीज आ रहे हैं उन सभी 55 जिलों को खोल दिया गया है। महोदय हमारे जिले से सटे हुए रामपुर जिले को भी खोल दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को रामपुर बिलासपुर स्वार ठाकुरद्वारा से मजबूरी में माल लाना पड़ेगा जिससे उत्तराखंड को राजस्व की भी हानि होगी एवं व्यापारियों का भी नुकसान होगा।
महोदय व्यापारी पिछले 42 दिन से अपने कर्मचारियों को वेतन बैंक की ब्याज दुकान के किराए एवं अपने परिवार के भरण-पोषण कर आर्थिक बदहाली की स्थिति में आ गए हैं।
अतः महोदय से देवभूमि व्यापार मंडल व्यापारी हित में आपसे मांग करता है कि सुबह 7:00 बजे से 6:00 बजे तक उधम सिंह नगर को बाजार खोलने की अनुमति प्रदान करें।
महोदय देवभूमि व्यापार मंडल आपको आश्वस्त करता है कि जिस प्रकार सिडकुल के अंदरC एस ओ पी का पालन करके उद्योग चल रहे हैं उसी प्रकार व्यापारी भी एस ओ पी का पालन करते हुए अपने व्यापार को चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *