Top Stories:
KICHA UTTRAKHAND

उत्तराखंड में साल 2022 में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार,यशपाल आर्य की वापसी से मिला कांग्रेस पार्टी को बड़ा बल..डा.गणेश उपाध्याय

Summary

कांग्रेस पार्टी में कबीना मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य की वापसी पर जनपद उधम सिंह नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दरअसल यशपाल आर्य पुराने कांग्रेसी के रूप में देखे जाते रहे हैं और उनका […]

कांग्रेस पार्टी में कबीना मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य की वापसी पर जनपद उधम सिंह नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दरअसल यशपाल आर्य पुराने कांग्रेसी के रूप में देखे जाते रहे हैं और उनका चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में वापस आ जाना कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी तो वही पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन का काम हुआ है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत करते हुए कहा कि यशपाल आर्य जी के रग-रग में हमेशा कांग्रेसी विचारधारा ओतप्रोत रही है । आज जो भी मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा गए हैं, उन्हें पता लग चुका है कि भाजपा जनता की सच्ची हितैषी पार्टी नहीं हो सकती। डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा इस भाजपा सरकार में खुद उनकी पार्टी के पुराने लोग बहुत परेशान रहे और उसका सबसे बड़ा कारण यह था कि उनकी पार्टी के लोग आखिर जनता से क्या विकास कार्यों को लेकर बात करते। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धरातल पर कोई विकास काम ही नहीं किए हैं ।

डाक्टर गणेश उपाध्याय नेता कांग्रेस

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में परिवर्तन को लेकर बड़ी शुरुआत है। और आगे आने वाले समय में अभी बहुत सारे लोग अपनी पार्टी में वापस आएंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर साल 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाएगे। यशपाल आर्य जब 2007 से लेकर 2012 के बीच कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष थे। उन्होंने हर क्षेत्र में जाकर हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान बनाई। 2012 में इनके नेतृत्व में कांग्रेस ने वापसी की ।उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है यशपाल जी के कांग्रेस में आने की वजह से नैनीताल उधम सिंह लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *