Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बड़ी खबर.. रुद्रपुर शहर के कई होटलों ने नगर निगम को अदा किए जाने वाले स्वकर (टैक्स) में की बड़ी हेराफेरी, नगर निगम आयुक्त के निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

Summary

रुद्रपुर रूद्रपुर नगर निगम आयुक्त विशाल मिश्रा ने रुद्रपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के होटलों का औचक निरीक्षण करने का उद्देश्य होटल प्रतिष्ठानों द्वारा नगर निगम को जमा किए […]

रुद्रपुर

रूद्रपुर नगर निगम आयुक्त विशाल मिश्रा ने रुद्रपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के होटलों का औचक निरीक्षण करने का उद्देश्य होटल प्रतिष्ठानों द्वारा नगर निगम को जमा किए जा रहे टैक्स संबंधी विवरण को जांचने का था।

दरअसल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले होटल रेस्टोरेंट को टैक्स देना पड़ता है। जिसमें नगर निगम द्वारा स्व कर निर्धारण योजना के तहत होटल स्वामी अपने टैक्स का निर्धारण खुद करते हुए टैक्स जमा करते हैं। लेकिन आज जब नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कई होटलों का टैक्स को लेकर निरीक्षण किया तो उन्होंने पाया कि कई होटलों में गलत तथ्यों के आधार पर नगर निगम को टैक्स जमा किया जा रहा था।

Newsin24 से बात करते हुए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि स्वकर योजना के तहत होटल स्वामी अपने होटल का टैक्स कमरों के आधार पर नगर निगम को अदा करते हैं। लेकिन जब उनके द्वारा शहर के कई होटलों का निरीक्षण किया गया तो टैक्स जमा करने में काफी ज्यादा हेराफेरी पाई गई। उन्होंने बताया कि होटल स्वामियों के द्वारा स्वकर निर्धारण सही तरीके से नहीं किया गया था। जिसके बाद उन्होंने कर अधीक्षक को निर्देशित किया कि वह ऐसे होटल प्रतिष्ठानों पर आवश्यक कार्यवाही करके उन्हें अवगत कराएं।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के इस औचक निरीक्षण से आज कई होटल प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *