Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बड़ी खबर…महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हुए कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में लोग कर रहे हैं उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना

Summary

मुंबई महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जानकारी के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के […]

मुंबई

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जानकारी के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मंगलवार देर रात कोरोना संक्रमित पाए गए। उसके बाद देर रात उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र में सरकार पर राजनीतिक संकट मंडरा रहा है। महाविकास अघाड़ी के तीन दलों की गठबंधन वाली सरकार में शिवसेना के 25 से ज्यादा विधायक बागी हो गए हैं। बागी विधायकों का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। शिंदे का दावा है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे समेत सभी बागी विधायकों की मांग है कि शिवसेना, बीजेपी के साथ मिल कर सरकार बनाए।

वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के कोरोना पाजिटिव होने के बाद उत्तराखंड के लोग उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *