शिक्षा महकमे से बड़ी खबर..15 जनवरी तक सभी शासकीय/ अशासकीय, सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी
Summary
देहरादून पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार घने कोहरे की वजह से रोजमर्रा के जीवन पर भी खासा असर पड़ रहा है। इसी कारण उत्तराखंड शिक्षा […]
देहरादून
पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार घने कोहरे की वजह से रोजमर्रा के जीवन पर भी खासा असर पड़ रहा है।


इसी कारण उत्तराखंड शिक्षा महकमे से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी ने अत्याधिक ठंड कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित सभी शासकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। लिहाजा सभी विद्यालय 15 जनवरी तक अवकाश में रहेंगे, और सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


