Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बड़ी खबर..सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, इस कार्रवाई के बाद एडीएम जय भारत सिंह ने दिया बड़ा बयान

Summary

सितारगंज उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व नगरपालिका की टीम ने सितारगंज के नुकुलिया रोड स्थित पन्नी फेक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंध सिंगल यूज प्लस्टिक पॉलिथीन बरामद की है। प्लास्टिक पॉलीथिन बरामदगी के बाद […]

सितारगंज

उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व नगरपालिका की टीम ने सितारगंज के नुकुलिया रोड स्थित पन्नी फेक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंध सिंगल यूज प्लस्टिक पॉलिथीन बरामद की है। प्लास्टिक पॉलीथिन बरामदगी के बाद फैक्टरी सील की कार्यवाही भी शरू कर दी गई है।सूत्रों के मुताबिक इस फैक्ट्री में लंबे समय से बहुत बड़ी मात्रा में पॉलिथीन का निर्माण किया जा रहा था। मात्रा को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस प्लास्टिक फैक्ट्री पर प्रशासन द्वारा बड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है।

दरअसल माननीय उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद जिला प्रशासन प्लास्टिक और पॉलिथीन का निर्माण करने वाली कंपनियों को बंद कराने में लगा हुआ है । कई बार जिला प्रशासन द्वारा लोगों को निर्देशित करने के बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे तरीके से प्लास्टिक की फैक्ट्रियां चला रहे हैं। इसी क्रम में सितारगंज क्षेत्र में एसडीएम तुषार सैनी के नेतृत्व में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

Newsin24 के द्वारा एडीएम जय भारत सिंह से वार्ता करने पर पता चला कि उन्होंने जिलाधिकारी के आदेश अनुसार जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों,ग्राम पंचायतों को निर्देशित कर दिया है कि यदि कहीं भी पॉलिथीन का निर्माण किया जा रहा है या पॉलिथीन उत्पादों की बिक्री की जा रही है, तो प्रशासन द्वारा तुरंत उस पर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला प्रशासन प्लास्टिक से होने वाले भविष्य के नुकसान से भी लोगों को जागरूक कर रहा है। जिससे आने वाला भविष्य सुखद और सुरक्षित बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *