Top Stories:
DEHRADUN UTTRAKHAND

बड़ी खबर… सचिवालय संघ का ऐलान 10 दिन में लंबित माँगों पर एक्शन नहीं तो 11वें दिन से चरणबद्ध आंदोलन ,15 को कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गोल्डन कार्ड प्रस्ताव नहीं लाया गया तो 16 को वादाखिलाफी पर प्रभावी जीओ की जलाएँगे होली

Summary

देहरादून: जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है कार्मिक वर्ग अपनी माँगों को लेकर लामबंद हो रहा है और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन के बार-बार अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। अब सचिवालय संघ ने अपनी लम्बित मांगों के निराकरण […]

देहरादून:

जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है कार्मिक वर्ग अपनी माँगों को लेकर लामबंद हो रहा है और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन के बार-बार अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। अब सचिवालय संघ ने अपनी लम्बित मांगों के निराकरण के लिए पूर्व में दिये गये एक माह के बीतने के बाद भी प्रगति न हो पाने पर नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को संघ पदाधिकारियों ने बैठक कर धामी सरकार एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा जायज मांगों पर भी गम्भीरता न दिखाने पर आक्रोष व्यक्त किया है। बैठक में सवर्सम्मति से सचिवालय संघ की कायर्कारिणी ने अपनी लम्बित मांगों पर धामी सरकार एवं सक्षम अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके उपरांत चरणबद्ध आन्दोलन कायर्क्रम तय करते हुए आमसभा के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित कर अपनी मांगों को पूर्ण कराने का कार्य किया जाएगा।


संघ द्वारा गोल्डन कार्ड की समस्याओं के निदान न हो पाने पर भी कड़ा फैसला शुक्रवार की बैठक में लिया गया। निर्णय लिया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के आश्वासन पर 15 सितंबर को होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक में गोल्डन कार्ड के प्रकरण को प्रस्तुत न किये जाने की दशा में स्वास्थ्य मंत्री की वादाखिलाफी पर 16 सितंबर 2021 को प्रातः 11.00 बजे सचिवालय परिसर में सचिवालय के सभी कार्मिकों की उपस्थिति में गोल्डन कार्ड की खामियों से सम्बन्धित प्रभावी शासनादेश की होली जलाने का निर्णय भी लिया गया है।

साथ ही सचिवालय संघ द्वारा 20 सितंबर 2021 से चलाये जाने वाले चरणबद्ध कायर्क्रम की रूप-रेखा व स्वरूप तय करने के लिए संघ कायर्कारिणी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव को पूर्ण रूप से अधिकृत किया गया है। इस कड़ी में लिये गये निर्णय पर सचिवालय संघ की मांगों को पूर्ण किये जाने हेतु 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए इस मध्य अपनी मांगों से सम्बन्धित पत्रावलियों एवं सम्बन्धित सक्षम अधिकारियों/अनुभागों की मनःस्थिति का आंकलन सचिवालय संघ की सम्पूर्ण कायर्कारिणी द्वारा किया जायेगा। तथा सम्बन्धित पत्र/पत्रावली के लम्बित स्तर की निगरानी व पर्यवेक्षण भी सुनिश्चित कराया जायेगा।


आज के निर्णय पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी द्वारा कहा गया है कि सचिवालय संघ व कार्मिकों की जायज मांगों पर कोई गम्भीरता न दिखाये जाने पर आन्दोलन का निर्णय लिया गया है। 20 सितम्बर 2021 से चलाये जाने वाले चरणबद्ध आन्दोलन की रूपरेखा व स्वरूप तय कर एक-दो दिन में पृथक से जारी कर दिया जायेगा तथा आन्दोलनात्मक कायर्क्रम का अनुपालन सचिवालय सेवा के सभी सदस्यों द्वारा किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *